ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर, टेस्ट में बुमराह के साथ मैट हेनरी बने संयुक्त नंबर-1

Must read

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय कप्तान शुभमन गिल को ICC वनडे रैंकिंग में मिला है। गिल तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और अब वह शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा 238 रन बनाने वाले गिल के अलावा ईशान किशन 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली एक स्थान खिसककर तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में अर्शदीप सिंह 22वें, प्रसिद्ध कृष्णा 58वें और वॉशिंगटन सुंदर संयुक्त 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं, जबकि टेस्ट बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जो रूट फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article