नई दिल्ली। राजधानी में अवैध डेयरी गतिविधियों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने केशवपुरम जोन में विशेष अभियान चलाते हुए शालीमार बाग के पास हैदरपुर नहर क्षेत्र और शकूरपुर के एनएसपी इलाके में कार्रवाई की। जांच के दौरान एक व्यक्ति को बिना निगम की अनुमति के डेयरी संचालन करते पाया गया। टीम ने मौके से दो बाइक, दूध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले कई ड्रम और अन्य सामान जब्त किया। साथ ही 11 पशुओं, जिनमें 6 बछड़े और 5 गोवंश शामिल हैं, को कब्जे में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार अवैध पशुपालन से क्षेत्र की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। एमसीडी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अवैध डेयरी संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दिल्ली में अवैध डेयरियों पर MCD का शिकंजा, 11 पशु और कई सामान जब्त




