सौतेले पिता ने ही की 3 साल के मासूम आदित्य की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के लक्कड़पुर में 3 वर्षीय मासूम आदित्य की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या उसके सौतेले पिता ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, आदित्य की मां सुधा तिवारी ने करीब एक साल पहले सुशांत से प्रेम विवाह किया था। आदित्य सुधा के पहले पति का बेटा था। आरोपी सुशांत बच्चे को पसंद नहीं करता था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बच्चे की देखभाल उसके नाना-नानी कर रहे थे, लेकिन मां का उससे मिलने आना भी आरोपी को नागवार गुजरता था।

21 जून की सुबह जब आदित्य घर के कमरे में अकेला था, तब आरोपी चुपचाप अंदर पहुंचा और धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह ऐसे बाहर निकल गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। बाद में जब बच्चे की मां कमरे में पहुंची तो आदित्य खून से लथपथ बिस्तर पर मृत पड़ा मिला।

घटना के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उससे कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article