फरीदाबाद: सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-30 मार्केट के पास से घेराबंदी कर तीनों को रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है, जिसमें दो अवैध पिस्टल, तीन मैगजीन और कई जिंदा कारतूस शामिल हैं।
एसीपी अमन यादव के मुताबिक, आरोपियों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी मंशा और किसी गिरोह से जुड़ाव का पता लगाया जा सके। सुरक्षा और जांच कारणों से अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।




