किराए के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

Must read

नोएडा। सलारपुर गांव में किराए के कमरे में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका खुशी शर्मा मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के झेरा गांव की रहने वाली थी और नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह सलारपुर गांव में किराए के कमरे में अकेली रहती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर युवती का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।

फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता का निधन हो चुका है और परिवार में उसकी मां तथा छोटा भाई हैं। परिवार की आजीविका चलाने के लिए वह नोएडा में काम कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article