Ghaziabad होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत

Must read

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित hotel रॉयल ब्लू’ में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल अदिति (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में आत्महत्या लग रहे इस मामले में मृतका के पिता की गंभीर शिकायत के बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के ही एक अन्य हेड कांस्टेबल सचिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
होटल के कमरे में मिला शव
मुरादनगर की रहने वाली अदिति दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में तैनात थीं। वह 15 अगस्त की शाम करीब 7:12 बजे होटल रॉयल ब्लू में आकर रुकी थीं। होटल के सीसीटीवी और रजिस्टर के मुताबिक, रात करीब 10:02 बजे उस्मानपुर थाने में ही तैनात उनका साथी हेड कांस्टेबल सचिन भी वहां पहुंचा। हालांकि, सचिन महज 40 मिनट बाद (रात 10:42 बजे) होटल से बाहर निकल गया।
अगले दिन 16 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब होटलकर्मी गौरव कमरे में पहुंचा, तो अदिति का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत रिसेप्शन पर मौजूद विवेक और पुलिस को सूचना दी।
होटल में 30 बार ठहरने का सनसनीखेज खुलासा
साहिबाबाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस के हाथ बेहद अहम सुराग लगे हैं—अदिति और सचिन इस साल होटल रॉयल ब्लू में करीब 30 बार आ चुके थे। पुलिस ने होटल का डीवीआर (CCTV फुटेज), एंट्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।
धोखे और शादी के झूठे वादे का आरोप
मामले में असली मोड़ तब आया जब मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि सचिन पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छिपाकर अदिति को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देता रहा। जब अदिति को सचिन के शादीशुदा होने का सच पता चला और शादी का वादा टूटा, तो वह गहरे मानसिक तनाव में आ गईं।
कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस खंगाल रही पुलिस
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि मौत से ठीक पहले उन 40 मिनटों में कमरे के भीतर क्या हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article