लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बीमार बहन की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मुझे धोखा मिला’

Must read

 

लखनऊ के लिए गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी बैंक अधिकारी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन को भी गोली मार दी और अंत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से हथियार और मोबाइल फोन मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानस ने गुरुवार दोपहर ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया। दिव्या के बाहर आने के बाद दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग में रहती थीं। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

पत्नी की हत्या के बाद मानस अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बीमार बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। इसके अलावा घर में मिले मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में मानस ने लिखा है- ‘मुझे धोखा मिला।’ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति क्या थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article