नई दिल्ली। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 125 रन से हराकर श्रृंखला में दमदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 201 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार और दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले भारत का न्यूनतम स्कोर 74 रन था। टीम लगातार पांचवें टी-20 मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी, जो उसका सबसे लंबा जीतविहीन क्रम बन गया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथी बार 200 से अधिक रन बनाए, जबकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवां टॉस जीतकर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबला देखने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन पर स्टेडियम पहुंचे, जहां बड़ी स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर जोस बटलर का विकेट लेकर यादगार शुरुआत की, जबकि वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में असफल रहे और 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। तिलक वर्मा भी केवल 3 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए।
भारत की टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा




