जूते के शोरूम में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

Must read

गाजियाबाद। घंटाघर क्षेत्र स्थित एक जूतों के शोरूम में मंगलवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शोरूम बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इसी शोरूम की तीसरी मंजिल पर इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को राहत कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल 11 दमकल वाहन भेजे गए। घटना के दौरान हो रही बारिश से आग के तेजी से फैलने पर कुछ हद तक रोक लगी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली। स्थानीय व्यापारियों ने भी बताया कि मंगलवार को बाजार बंद रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article