भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज का आगाज आज, युवा सितारों पर रहेंगी सभी की नजर

Must read

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार रात चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है और करीब 80 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा है, हालांकि कप्तान ने अंतिम एकादश को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं, जबकि नौ द्विपक्षीय सीरीज में भारत पांच और इंग्लैंड तीन बार विजेता रहा है तथा एक सीरीज ड्रॉ रही। मौजूदा साल में ईशान किशन 15 मैचों में 545 रन बनाकर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 14 मुकाबलों में 21 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल 11 मैचों में 305 रन और एक शतक के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं, वहीं आदिल रशीद के नाम 18 विकेट दर्ज हैं। रिवरसाइड स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है तथा यहां भारत पहली बार टी-20 मुकाबला खेलेगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article