डेढ़ करोड़ के चोरी के मोबाइल बरामद, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Must read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आईक्यूओओ कंपनी के 316 चोरी के मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगा एक ऑटो बरामद किया है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगे ऑटो में सवार थे और मुखबिर की सूचना पर उन्हें पिलर नंबर-659 के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजय उर्फ नीटू और मिथुन के रूप में बताते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से इन मोबाइल फोन की चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट पहले से दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को 21 जून 2026 को भी गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 100 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article