गुरुग्राम में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, झारसा रोड से हटाईं झुग्गियां और अवैध दुकानें

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए संयुक्त अभियान चलाते हुए झारसा रोड कॉरिडोर तथा सेक्टर-58 और सेक्टर-59 क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान एनएच-48 से झारसा गांव तक सार्वजनिक भूमि पर बने करीब 15 झुग्गी-झोपड़ी और अस्थायी ढांचे, 15 रेहड़ियां, अवैध रैंप तथा निर्माण सामग्री हटाई गई। साथ ही कचरा, मलबा और अन्य अवरोधों को भी साफ किया गया। झारसा रोड स्थित एक मंदिर के सामने सरकारी जमीन पर बने करीब 10 अवैध दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया गया। वहीं सेक्टर-59 के पास ग्रेटर एसपीआर पर सड़क और राजस्व भूमि पर चल रहे 12 अवैध खोखे हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए सेक्टर-58/59 रोड की ग्रीन बेल्ट के किनारे ग्रिल लगाई गई है। जीएमडीए के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article