पत्नी की मौत के दो दिन बाद युवक ने दी जान, परिवारों में मातम

Must read

ग्रेटर नोएडा। एक 21 वर्षीय युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे दो दिन पहले उसकी पत्नी ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। लगातार दो आत्महत्याओं से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान मेरठ के बाफर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है, जो सूरजपुर कस्बे में किराए के कमरे में रह रहा था। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, सौरभ की पत्नी ने दो दिन पहले हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों ने करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद पत्नी ने यह कदम उठाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद सौरभ गहरे मानसिक तनाव में था। साथ ही उसे इस बात की भी चिंता थी कि मृतका के परिजन उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article