श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारत के नए टी-20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है पहला मौका

Must read

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान शनिवार को होने की संभावना है। लगभग ढाई साल बाद श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी होने जा रही है। उन्होंने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 498 रन बनाए थे। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिल सकता है। उन्होंने IPL 2026 में 776 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा था। हालांकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 टी-20 विश्व कप और 2025 एशिया कप जीता था, फिर भी चयनकर्ता 2028 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नई नेतृत्व रणनीति पर काम कर रहे हैं। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article