फरीदाबाद। Faridabad के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास बन रही निर्माणाधीन इमारत की दीवार तेज आंधी के दौरान अचानक स्कूल की छत पर गिर गई, जिससे छत टूटकर यूकेजी क्लास में बैठे बच्चों पर आ गिरी। हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 6 को मामूली चोटें आईं। स्कूल स्टाफ ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त स्कूल में करीब 150 बच्चे मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और निर्माणाधीन इमारत में नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार, 10 बच्चे घायल




