गुरुग्राम में हाईस्पीड कार में लगी आग, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Must read

गुरुग्राम। Gurugram के एनएच-48 पर शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस लेन में खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई और कार चला रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर देवांश अंदर ही फंस गया। आसपास मौजूद लोगों और चरखी दादरी निवासी कैब ड्राइवर रितेश फोगाट ने जान जोखिम में डालकर इंजीनियर को जलती कार से बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। गंभीर रूप से घायल देवांश को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article