रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 71 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। जवाब में बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार अंदाज में नाबाद 105 रन बनाए और IPL का अपना 9वां शतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों में शतक पूरा करते हुए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन की अहम पारी खेली। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ RCB ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
विराट के शतक से RCB टॉप पर, कोलकाता को 6 विकेट से हराया




