मोनिका नागर मौत केस में नया मोड़, वायरल वीडियो से बढ़ी सस्पेंस की परतें

Must read

ग्रेटर नोएडा। घोड़ी बछेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 22 वर्षीय मोनिका नागर की मौत के मामले में एक नया वीडियो सामने आने के बाद जांच और उलझ गई है। करीब 6 मिनट 13 सेकंड के वायरल वीडियो में मोनिका बेहद तनाव और मानसिक पीड़ा में दिखाई दे रही है। वीडियो में वह रोते हुए कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है। वीडियो में आगे फांसी लगाने तक के दृश्य होने की बात भी सामने आई है। हालांकि मायके पक्ष इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहा है। मोनिका की मां ने पति अनुज चौहान समेत सात लोगों पर हत्या, प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रेम विवाह के बाद से ही मोनिका को संपत्ति और पैसों को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिवार के अनुसार, 7 मई को मोनिका ने अपने भाई को फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी। जब परिजन गांव पहुंचे तो वह मृत मिली। आरोप है कि बाद में शव को सड़क किनारे ले जाकर जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने मामले में पति अनुज चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और अब वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच एजेंसियां आत्महत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने और हत्या, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article