गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची टीम

Must read

जयपुर। गुजरात टाइटंस ने शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस जीत के साथ गुजरात 11 मैचों में 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, हालांकि नेट रन रेट कम होने के कारण टीम टॉप पर नहीं पहुंच सकी। वहीं राजस्थान को सीजन की पांचवीं हार झेलनी पड़ी और टीम पांचवें नंबर पर खिसक गई। गुजरात को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। दूसरी ओर राजस्थान के 11 मैचों में 12 अंक हैं और टीम अब भी 18 अंक तक पहुंचकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है। रविवार को टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में जगह बनाने का मौका रहेगा, जबकि हार की स्थिति में लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं बेंगलुरु जीत के साथ टेबल टॉपर बन सकती है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात के कगिसो रबाडा 18 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article