इंदौर। क्राइम ब्रांच ने आईपीएल सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एरोड्रम क्षेत्र से एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़ा गया आरोपी शुभम उर्फ मोनू यादव टीवी पर मैच देखते हुए मोबाइल के जरिए सट्टा ऑपरेट कर रहा था, तभी टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वह लोगों को सट्टा लगाने के लिए पैसे भी उधार देता था और उन पर ब्याज वसूलता था, जिससे परेशान होकर लोगों ने शिकायत की थी। पुलिस को उसके मोबाइल से लाखों रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। मामले में एक धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जो आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराता था, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
आईपीएल सट्टा गिरोह पर शिकंजा: सूदखोर ऑपरेटर गिरफ्तार, दो और आरोपी फरार




