20 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, रिटायर्ड लेखपाल समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। साहिबाबाद के अर्थला क्षेत्र में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की साजिश रचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए रिटायर्ड लेखपाल समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने जमीन के वास्तविक मालिक के नाम पर नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज तैयार कर संपत्ति को अवैध रूप से बेचने की योजना बनाई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब जमीन मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड हापुड़ का रहने वाला सुरेंद्र सिंह है, जिसने अपने साथियों और एक सेवानिवृत्त लेखपाल की मदद से पूरी साजिश तैयार की थी। आरोप है कि जमीन की जानकारी मिलने के बाद फर्जी पहचान पत्र और बैंक दस्तावेज बनवाए गए तथा असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article