वैभव सूर्यवंशी 3 रन से चूके, बोले- रिकॉर्ड नहीं टीम की जीत पर था फोकस

Must read

जयपुर। राजस्थान के युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi ने IPL एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वे Chris Gayle के सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। मैच के बाद वैभव ने कहा कि उन्हें रिकॉर्ड के बारे में आउट होने के बाद पता चला। उनका पूरा फोकस सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। उन्होंने कहा, “शतक आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य टीम को ट्रॉफी जिताना है।” वैभव 8वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच आउट हुए। उन्होंने बताया कि उन्होंने फील्ड देखकर शॉट खेला था, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठी। वैभव ने यह भी कहा कि टीम इस पिच पर 260 से ज्यादा रन बना सकती थी। युवा बल्लेबाज ने कोचों की सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें नेट्स की तरह ही बिना दबाव के खेल एन्जॉय करने को कहा गया था। इस पारी के साथ वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब उनके नाम इस सीजन में 65 छक्के हो चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article