विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-भारत सबसे मजबूत दावेदार, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भी रेस में

Must read

नई दिल्ली। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दुनिया की शीर्ष टीमें तैयार हैं और खिताब की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इन टीमों की दावेदारी का आधार टूर्नामेंट में पिछला प्रदर्शन, हालिया फॉर्म और कप्तानी के साथ टीम संतुलन है। ऑस्ट्रेलिया छह बार की चैंपियन होने के साथ सबसे सफल टीम रही है और एक बार फिर खिताब की प्रमुख दावेदार मानी जा रही है। वहीं, 2025 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर 17 साल बाद ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा, जबकि हाल के वर्षों में लगातार बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। चारों टीमों के पास अनुभवी खिलाड़ियों और मैच विनर क्रिकेटरों की मौजूदगी टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना सकती है। मौजूदा फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए यह विश्व कप महिला क्रिकेट के सबसे प्रतिस्पर्धी संस्करणों में से एक माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article