गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रोडरेज के बाद युवक मोहम्मद जैद उर्फ शारिक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल मावी उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अनुज कसाना अभी फरार है। पुलिस के अनुसार 29 जून को इंद्रप्रस्थ गैस प्लांट चौराहे के पास बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद हुआ था। आरोप है कि कार सवार दोनों युवक जैद और उसके साथियों को अपने प्रॉपर्टी ऑफिस ले गए, जहां मारपीट में जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में राहुल ने जैद को कार्यालय ले जाने और वहां विवाद होने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच जारी है।
रोडरेज में युवक की मौत का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी




