मुठभेड़ में दबोचे गए सोसायटी में लूट करने वाले चार बदमाश, माल बरामद

Must read

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी में महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, विदेशी मुद्रा और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को बदमाशों ने सोसायटी में घुसकर एक महिला को बंधक बनाया था और घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंच बनाई। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरपाल, विजय, अर्जुन और अवधेश कासगंज के रहने वाले हैं और सभी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि कैब चालक विजय ने अपने साथियों के साथ वारदात की साजिश रची थी। आरोपियों ने 4 और 5 जुलाई की रात तार काटकर दीवार के रास्ते सोसायटी में प्रवेश किया और एक घर में लूट तथा दूसरे घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सामान की बरामदगी पर संतोष जताया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article