दोस्त की पार्टी में पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, सोसायटी परिसर में मिला शव

Must read

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर विक्टर उर्फ मिक्की के रूप में हुई, जो शनिवार रात अपने दोस्त के फ्लैट में पार्टी में शामिल होने आया था। सुबह टहलने निकले लोगों ने परिसर में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फ्लैट में मौजूद दोस्तों से पूछताछ की है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के बालकनी से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article