AI इंजीनियर और गर्लफ्रेंड की मौत से सनसनी, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Must read

गुरुग्राम। सेक्टर-55 स्थित एक पीजी में युवती का खून से लथपथ शव मिलने और कुछ ही समय बाद उसके साथ रहने वाले एआई इंजीनियर का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की चाकू से हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक और उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी इशाका के रूप में हुई है, जो एक ही कंपनी में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही साथ रहने लगे थे। युवती के परिजनों द्वारा संपर्क न होने पर पुलिस उसके कमरे पहुंची, जहां दरवाजा बंद मिला और अंदर उसका शव बरामद हुआ। जांच के दौरान पता चला कि श्रेष्ठ का शव एक दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है तथा कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, युवक के पिता ने बेटे पर हत्या के आरोपों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और दावा किया कि घटना से पहले उसने अपने भाई को किसी लड़की द्वारा धमकी दिए जाने की जानकारी दी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article