भारत की मजबूत पकड़, अफगानिस्तान फॉलोऑन के खतरे में; डेब्यूटेंट सुथार ने बिखेरी चमक

Must read

न्यू चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम ने पूरी तरह मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत के 564/8 के विशाल स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 113 रन बनाए और वह अभी भी भारत के स्कोर से 451 रन पीछे है। फॉलोऑन टालने के लिए टीम को अब भी 252 रन की जरूरत है। भारतीय गेंदबाजी में पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम की उम्मीदें अब उन्हीं पर टिकी हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन, केएल राहुल ने 100 रन, ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन तथा वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। मोहम्मद सिराज ने भी तेजतर्रार 22 रन जोड़कर टीम का स्कोर 564/8 तक पहुंचाया, जिसके बाद पारी घोषित कर दी गई। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article