जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर साइट पर गैन्ट्री मशीन गिरी, इंजीनियर समेत 3 की मौत

Must read

फरीदाबाद। पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में एक इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। तेज आंधी और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के दौरान निर्माण स्थल पर लगी गैन्ट्री मशीन अपने खांचे से खिसककर नीचे रखे कंटेनर पर गिर गई। हादसे के समय इंजीनियर और तीन मजदूर तूफान से बचने के लिए कंटेनर में बैठकर खाना खा रहे थे। मशीन गिरते ही वे उसके नीचे दब गए। करीब 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया, जिनमें पंजाब निवासी इंजीनियर सत्तार और राजस्थान निवासी मजदूर मनीष समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article