ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, युवक की मौत

Must read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर तीन बार पलट गई और फिर सीधी हुई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अलीगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और बोनट में आग लग गई। हादसे के बाद काफी देर तक गाड़ी का सायरन बजता रहा, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती और बिजली के खंभे से टकराकर पलटती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय सड़क खाली थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में अलीगढ़ के जट्टारी निवासी दिनेश का बेटा ऋषभ और गुरुदेव सवार थे। इलाज के दौरान ऋषभ की मौत हो गई, जबकि गुरुदेव की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article