गुरुग्राम। शहर में एक ठेकेदार को गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, बुधवार शाम 10 से अधिक काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार 50 से 60 युवक उसकी साइट पर पहुंचे और काम जारी रखने के लिए प्रोटेक्शन मनी देने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने ठेकेदार के सुपरवाइजर को बंधक बनाकर मालिक को जान से मारने की चेतावनी भी दी और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात का काफिला इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पीड़ित ने राजेंद्रा पार्क थाने में शिकायत देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
गैंगस्टर के नाम पर ठेकेदार से रंगदारी की मांग, काफिला लेकर पहुंचे बदमाश




