फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में नगर निगम द्वारा एक मकान से अवैध लोहे की सीढ़ी हटाए जाने के बाद पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कार्रवाई के तुरंत बाद पड़ोसी परिवार ने डंडों, सरियों और लोहे के एंगल से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पीड़ित का कहना है कि साझा सीढ़ियों पर पानी डालने और अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद नगर निगम में शिकायत की गई थी। निगम की कार्रवाई के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल पक्ष की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
अवैध सीढ़ी हटते ही पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, दो लोग घायल




