जमीन विवाद में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, वारदात के बाद फरारगाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव में बुधवार देर रात जमीन विवाद और पारिवारिक कहासुनी के बीच एक बेटे ने अपने पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में घर पहुंचे आरोपी ने विवाद के दौरान अवैध पिस्टल से पिता पर कई राउंड फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और आरोपी पहले भी अपने छोटे भाई पर फायरिंग कर चुका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जमीन विवाद में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, वारदात के बाद फरार




