करोड़ों की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, फ्लैट से मिला बड़ा जखीरा

Must read

गाजियाबाद। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, 5 लाख रुपये की नकदी, एक कार और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नंदग्राम क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर आशियाना चौक के पास चेकिंग के दौरान आरोपी नितिन यादव को पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इंदिरापुरम स्थित उसके फ्लैट पर छापा मारकर भारी मात्रा में एमडीएमए, ओजी, चरस समेत अन्य ड्रग्स, पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पैकिंग सामग्री, छह मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज और ड्रग्स की बिक्री से जुड़ी नकदी जब्त की। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर गाजियाबाद में उनकी पैकिंग कर अलग-अलग ग्राहकों तक सप्लाई करता था और बिक्री का हिसाब भी फ्लैट से ही संचालित होता था। पुलिस अब उसके फरार साथी और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article