फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि महिला को पति के दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि मौत से एक दिन पहले महिला ने फोन कर खुद को परेशान बताते हुए मां और भाई को बुलाने की बात कही थी। अगले दिन ससुराल पक्ष ने उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला के गले पर रस्सी से दबाने जैसे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पति समेत 5 पर हत्या का केस




