लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद कमिश्नरेट की कमान, जे. रविंदर गौड़ होंगे गौतमबुद्धनगर के नए पुलिस आयुक्त

Must read

लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद कमिश्नरेट की कमान, जे. रविंदर गौड़ होंगे गौतमबुद्धनगर के नए पुलिस आयुक्transfe

 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गौतमबुद्धनगर की मौजूदा पुलिस आयुक्त एवं 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

लक्ष्मी सिंह 28 नवंबर 2022 से गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थीं। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर हैं। एक जनवरी 2025 को उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नति मिली थी। अब करीब चार साल बाद उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं, 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने 17 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला था। अपने करीब 19 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमिश्नरेट की पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई अहम पहल कीं।

 

उनके कार्यकाल में जनसुरक्षा, बीट पुलिसिंग, पुलिस के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया। ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान और ‘मिशन शक्ति’ के छठे चरण को गति दी गई। इसके साथ ही विभिन्न थानों और पुलिस मुख्यालय में विजिटर वेटिंग एरिया, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, ट्रेनिंग सेंटर और नए ट्रैफिक बूथ जैसी सुविधाओं को विकसित करने के साथ उनका अपग्रेडेशन भी कराया गया।

 

गाजियाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस व्यवस्था में किए गए बदलावों के बाद अब जे. रविंदर गौड़ को प्रदेश के हाईटेक और महत्वपूर्ण गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद कमिश्नरेट की कमान संभालेंगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article