गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में बुधवार देर रात गुरुग्राम निवासी अमित सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने मृतक के दोस्त विजय शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पहले उसने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक अमित और आरोपियों के बीच व्यापारिक लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे गुरुग्राम से गाजियाबाद बुलाकर गोली मार दी गई। पुलिस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या




