फरीदाबाद में 1.41 करोड़ की ठगी: फ्लैट बेचने के नाम पर मंत्री के पीए से धोखाधड़ी

Must read

फरीदाबाद। सेक्टर-37 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में फ्लैट बेचने के नाम पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पीए रामकृष्ण शर्मा से 1.41 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त हुए शर्मा ने 5 मई 2025 को बिल्डर राकेश गुप्ता से सेकेंड फ्लोर का सौदा 1.51 करोड़ रुपए में तय किया था और भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया, लेकिन तय समय फरवरी 2026 तक कब्जा नहीं दिया गया और बाद में तारीख बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दी गई। आरोप है कि इसके बाद बिल्डर रूपेश गुप्ता, एडवोकेट केशनी गुप्ता और भूमिका गुप्ता के साथ दोबारा एग्रीमेंट कराया गया, लेकिन 9 मार्च को हुई बैठक में आरोपियों ने फ्लैट देने से साफ इनकार कर सौदा रद्द करने की बात कह दी। पीड़ित की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बिल्डर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article