ठंडे पानी की बोतल पर विवाद बना हिंसा, सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई

Must read

फरीदाबाद। सराय मोड़ इलाके में ठंडे पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया, जहां कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब कुछ युवक दुकान से पानी की बोतल खरीद रहे थे और उसी दौरान दूसरे ग्राहक के एक टिप्पणी करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया, यहां तक कि उसे उठाकर सिर के बल सड़क पर पटक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, हालांकि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article