दिल्ली छात्र आंदोलन की गूंज MP के 20 जिलों तक, प्रदर्शन और रैलियों का दौर जारी

Must read

भोपाल। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को धरना, रैली और ज्ञापन के जरिए विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर में टंट्या भील चौराहे पर पिछले 25 दिनों से आंदोलन जारी है, जहां अब रोज बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर छात्रों का धरना जारी है, जबकि ग्वालियर, जबलपुर, धार, मऊगंज, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिंगरौली, भिंड, टीकमगढ़, शाजापुर, सतना, सीधी, रतलाम, रीवा, बैतूल, उमरिया, बड़वानी और श्योपुर समेत कई जिलों में भी रैली, पैदल मार्च और प्रदर्शन हुए। अधिकांश प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प तथा हिरासत की घटनाएं भी सामने आईं, जबकि जबलपुर में आंदोलन के विरोध में एक अलग संगठन ने प्रदर्शन कर आंदोलन की मांगों को सही लेकिन विरोध के तरीके को गलत बताया। इसी बीच केंद्र सरकार ने NEET-UG पेपर लीक मामले में NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया है और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article