साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 121 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

Must read

फरीदाबाद। जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने पिछले एक महीने में 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में की गई। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि साइबर सेल ने भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया। तकनीकी जांच और समन्वय के बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों की पहचान कर लौटाए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल दोबारा मिल सकेगा।

एसीपी अमन यादव ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिए मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक किया जा सकता है, उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है और बरामद होने पर उसे दोबारा सक्रिय भी किया जा सकता है। साथ ही लोगों को मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article