गाजियाबाद: शराब की महफिल में खूनी खेल, विवाद के बाद दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियों से आकाश को भून डाला

Must read

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में रविवार देर शाम जाम छलकाते वक्त हुआ मामूली विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद गुस्साए अमन कुमार ने अपने ही दोस्त आकाश बिहारी पर पिस्तौल तानकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी।
पेट और कंधे में लगी गोलियां, हालत नाजुक
अमन द्वारा चलाई गई गोलियां आकाश के पेट और कंधे में जा लगीं। गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई और आकाश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने घायल आकाश को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की 3 टीमें तैनात
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमन कुमार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान ले लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article