कैंप फाड़ने का बदला लेने के लिए नाबालिग ने सहपाठी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, 12 बार किए वार

Must read

नई दिल्ली | कैंप फाड़ने का बदला लेने के लिए नाबालिग ने सहपाठी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, 12 बार किए वार

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में आपसी रंजिश के चलते दसवीं कक्षा के एक छात्र ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कैंप फाड़ने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में पीड़ित के पेट, सीने, कमर और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के करीब 12 वार किए गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

 

ऑनलाइन मंगवाया था चाकू

 

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। वहीं, घायल छात्र अयान अपने परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहता है और इलाके के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है।

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अयान घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके महज 20 मिनट बाद, दोपहर करीब 12:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के बाहर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां अयान खून से लथपथ घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article