गाजियाबाद: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रकम लेकर दुकान बंद कर फरार हुआ आरोपी

Must read

गाजियाबाद: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रकम लेकर दुकान बंद कर फरार हुआ आरोप

 

गाजियाबाद। लोनी में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्क्रैप कारोबारी ने एक युवक को आंवला तहसील में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उसके पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने अपनी दुकान बंद कर दी और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र निवासी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, मई 2025 में उनकी मुलाकात रिश्तेदार नरेश पाल के जरिए बेहटा हाजीपुर निवासी स्क्रैप कारोबारी संजू कुमार से हुई थी। बातचीत के दौरान संजू ने उनके बेटे सागर को आंवला तहसील में सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया। विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने सरकारी मुहर लगे कुछ दस्तावेज भी दिखाए।

 

पीड़ित का आरोप है कि नौकरी लगवाने के एवज में आरोपी ने 12 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने 21 और 23 जून 2025 को पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि 25 जून को पांच लाख रुपये नकद दे दिए। शेष दो लाख रुपये नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी।

 

आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद न तो सागर को नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। 26 मई 2026 को धर्मवीर सिंह आरोपी की दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। छानबीन करने पर पता चला कि संजू दुकान बंद कर फरार हो चुका है।

 

इसके बाद पीड़ित ने दो जुलाई को पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article