फरीदाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 334 पव्वों के साथ शातिर महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद: जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने सूर्य विहार पार्ट-3 में छापेमारी कर एक शातिर महिला शराब तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 334 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद किए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी महिला को सलाखों के पीछे (जेल) भेज दिया गया है।
घर के बाहर सजा रखी थी शराब की मंडी, पुलिस ने मारा छापा
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सूर्य विहार पार्ट-3 में एक महिला अपने घर के बाहर बेखौफ होकर अवैध शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड मारी और महिला को रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में 334 पव्वे देसी शराब बरामद हुई, जिसका कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज वह पेश नहीं कर सकी।
पहले से दर्ज हैं 4 मुकदमे, ठेकों से लाती थी माल
थाना पल्ला में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला शहर के अलग-अलग ठेकों से सस्ते दामों में शराब लाकर अपने घर के बाहर अवैध रूप से बेचती थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, महिला पर पहले से भी शराब तस्करी के 4 मुकदमे दर्ज हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article