नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत की नजर जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में पदकों पर रहेगी। ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम और लिशा दास सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे, जबकि दिन की शुरुआत पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस से होगी, जिसमें दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों क्वालिफिकेशन राउंड खेलेंगे। जूडो में महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नारंग का सामना स्कॉटलैंड की निकोल वुड से, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह का मुकाबला साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से और +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास अपना अभियान शुरू करेंगे। शुरुआती मुकाबले जीतने पर भारतीय खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, जिनके मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। वहीं रोनाल्डो सिंह पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल और लिशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल के सीधे मेडल इवेंट में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
आखिरी दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारत की मेडल पर नजर




