फरीदाबाद। हत्या और हत्या के प्रयास के 27 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अमोघपुर भाटान गांव निवासी आरोपी वर्ष 1999 में थाना मुजेसर क्षेत्र में हुए एक विवाद के दौरान हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में नामजद था। घटना के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन आने वाला है, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह सेक्टर-29 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छिपकर रह रहा था। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे वारदात, फरारी के दौरान उसके ठिकानों, मददगारों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
27 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से दबोचा गया




