जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस में झड़प, ACP समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Must read

नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास बुधवार रात प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच करीब 15 मिनट तक झड़प हुई, जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव और बोतलें फेंकी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में लाठी लिए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले दिन में पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश भी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सोनम वांगचुक के पत्र का जवाब देगी और बातचीत के लिए तैयार है, जबकि वांगचुक ने भरोसा मिलने पर अनशन समाप्त करने की इच्छा जताई है। उधर, दिल्ली पुलिस ने RAF जवान पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की है, हाईकोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं और एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर व आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article