चलती टाटा सफारी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must read

नोएडा। सेक्टर-44 स्थित एफएनजी रोड पर मंगलवार रात चलती टाटा सफारी में अचानक आग लग गई। कार के अगले हिस्से से धुआं उठते ही चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जबकि दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article