कोयले से भरी मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित

Must read

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग पर साहिबाबाद क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 2:36 बजे कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक पर कोयला फैल जाने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के डीआरएम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। घटना के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली, सदर बाजार और पुरानी दिल्ली-शाहदरा मार्ग से किया गया। इस हादसे के चलते 24 ट्रेनों का रूट बदला गया, 16 पैसेंजर ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 5 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल और एनसीआर से आनंद विहार जाने वाली 8 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया, जिससे कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article